14/08/2025

Komaki XR7 vs Ola S1 X Plus: फीचर्स से लेकर बैटरी तक का पूरा कंपेरिजन।

Komaki XR7 vs Ola S1 X Plus: फीचर्स से लेकर बैटरी तक का पूरा कंपेरिजन

1. रेंज (एक चार्ज में दौड़ने की क्षमता)

• Komaki XR7: Komaki की वेबसाइट के अनुसार, XR7 एक बार चार्ज में 322 किमी तक चल सकता है, और इसकी खूबसरती इसे "India's longest range EV" बताती है।
सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर भी इसे इसी रेंज के साथ प्रमोट किया गया है।

•Ola S1 X Plus (Gen-3, 4 kWh): Ola S1 X Plus के Gen-3 संस्करण के बारे में BikeDekho के मुताबिक, इसकी IDC रेंज 242 किमी है।

निष्कर्ष: रेंज की तुलना में Komaki XR7 कहीं आगे है-322 किमी बनाम Ola की 242 किमी।


2. कीमत (Price)

•Komaki XR7: एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹89,999 बताई गई है।

•Ola S1 X Plus (Gen-3, 4 kWh): इसकी एक्स-शोरूम कीमत प्रारंभ होती है ₹1,07,999 से ₹1,09,999 तक हैं।

निष्कर्ष: कीमत में Komaki XR7 सस्ती है, जबकि Ola S1 X Plus अधिक प्रीमियम रेंज में आती है।




3.बैटरी टाइप और क्षमता

•Komaki XR7: इसमें LiFePO4 (Lithium Iron Phosphate) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैटरी टेक्नोलॉजी थर्मल सेफ्टी, लंबी साइकिल लाइफ और स्थिर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। बैटरी क्षमता कंपनी ने LIPO4 सेल बेस्ड बताई है, जो लगभग 3–3.5 kWh के आसपास मानी जाती है।

•Ola S1 X Plus (Gen-3): इसमें Lithium-Ion (NMC – Nickel Manganese Cobalt) बैटरी पैक है, जिसकी क्षमता 4 kWh है। यह बैटरी हाई एनर्जी डेंसिटी और पावर डिलीवरी में बेहतर होती है, लेकिन हीट मैनेजमेंट के लिए ज्यादा ध्यान देना पड़ता है।




4.किसके लिए बेहतर?

Komaki XR7: अगर आपका फोकस लंबी रेंज, कम कीमत और बैटरी सेफ्टी पर है, तो यह बढ़िया विकल्प है। LiFePO4 बैटरी गर्मी में भी स्थिर रहती है और लंबी उम्र देती है।

Ola S1 X Plus: अगर आप स्पीड, पावर, और टेक फीचर्स चाहते हैं, तो Ola S1 X Plus सही है, हालांकि इसकी रेंज थोड़ी कम है और बैटरी NMC टाइप है, जिसे तापमान पर ज्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होती है।

No comments:

Post a Comment

🚀 AI Revolution 2026: How Technology is Changing Our Life Faster Than Ever

 🚀 AI Revolution 2026: How Technology is Changing Our Life Faster Than Ever In today’s fast-moving world, technology is not just improving—...